Saturday, September 12, 2026 27.3° Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

Uncategorized

ईरान पर ट्रंप की चेतावनी: ‘लीडर कहां हैं, पता है… लेकिन अभी नहीं मारेंगे !

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका जानता है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयोतल्‍ला खामेनेई कहां छिपे हैं. लेकिन वह ‘फिलहाल’ उन्हें मारना नहीं चाहते, उन्होंने बिना शर्त आत्मसमर्पण करने की अपील की है.  ट्रंप का यह बयान मंगलवार को उनकी तरफ से की गई अहम टिप्‍पणी के बाद आया है. जी-7 सम्‍मेलन वापस लौटते समय ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका को र्इरान-इजरायल के बीच सिर्फ युद्धविराम नहीं चाहिए. बल्कि इस संघर्ष का एक ऐसा अंत चाहता है तो स्‍थायी और वास्‍तव‍िक हो. 

ईरान के आसमान पर नियंत्रण! 

ट्रूथ सोशल पर लिखी एक पोस्ट में ट्रंप ने घोषणा की कि अब संयुक्त राज्य अमेरिका के पास ‘ईरान के आसमान पर पूरा नियंत्रण है.’ उन्होंने आगे कहा कि ईरान का डिफेंस सिस्‍टम, अमेरिकी मिलिट्री टेक्‍नोलॉजी के सामने कुछ भी नहीं है. उन्होंने लिखा, ‘ईरान के पास अच्छे स्काई ट्रैकर और बाकी डिफेंसिव इक्विपमेंट्स थे लेकिन यह अमेरिकस में बने ‘सामान’ की तुलना में कुछ नहीं है. कोई भी इसे अच्छे पुराने यूएस से बेहतर नहीं कर सकता.’ 

प ने एक और बहुत ही ज्‍यादा हैरान करने वाला दावा किया. उन्‍होंने कहा कि अमेरिका को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का ठिकाना पता है. ट्रंप ने कहा, ‘हमें ठीक-ठीक पता है कि सुप्रीम लीडर कहां छिपे हैं. वह एक आसान लक्ष्य है, लेकिन वहां सुरक्षित है. हम उन्‍हें मार नहीं सकते, कम से कम अभी तो नहीं.’ उन्‍होंने इसी पोस्‍ट में लिखा है, ‘लेकिन हम नहीं चाहते कि मिसाइलें नागरिकों या अमेरिकी सैनिकों पर दागी जाएं. हमारा धैर्य जवाब दे रहा है.’ 

वास्‍तविक अंत की उम्‍मीद 

जी-7 सम्‍मेलन से वापस लौटते समय ट्रंप ने ईरानी नेताओं के साथ समझौते पर पहुंचने में विफल रहने पर निराशा व्यक्त की. उन्होंने कहा कि अब वह संघर्ष के ‘वास्तविक अंत’ और तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को ‘पूरी तरह से त्यागने’ की उम्मीद कर रहे हैं. 

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप एयरफोर्स वन में जर्नलिस्‍ट्स से बात कर रहे थे. उन्‍होंने कहा, ‘हम युद्ध विराम से बेहतर की उम्मीद कर रहे हैं.’ ट्रंप ने आगे बताया कि जब उन्‍होंने ‘युद्ध विराम से बेहतर’ कहा तो उनका क्‍या मतलब था. ट्रंप ने कहा, ‘एक वास्तविक अंत, युद्ध विराम नहीं. एक अंत.’ मंगलवार को इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि इजरायल और ईरान के बीच संभावित युद्ध विराम कनाडा में जी 7 शिखर सम्मेलन से उनके जल्दी जाने का कारण नहीं है. वास्तव में, ‘इससे कहीं ज्‍यादा बड़ी बात’ है. 

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, ‘ईरान को उस ‘डील’ को साइन कर लेना चाहिए था जिस पर मैंने उन्हें हस्ताक्षर करने के लिए कहा था. यह कितनी शर्म की बात है और मानव जीवन की बर्बादी है. सीधे शब्दों में कहें तो, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता. मैंने इसे बार-बार कहा है! सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए!’ 

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

नेतन्‍याहू का सनसनीखेज बयान 

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि उन्‍होंने ईरान से शांति समझौते के लिए कोई भी संपर्क नहीं किया है लेकिन उसे उस समझौते को स्वीकार कर लेना चाहिए था जो उसके सामने पेश किया गया था. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पहले की कह चुके हैं कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को निशाना बनाना और उनकी सरकार को उखाड़ फेंकना, उस युद्ध को खत्‍म करने का एक तरीका हो सकता है, जो पिछले हफ्ते से ही जारी है.  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *