📅 Tuesday, July 14, 2026 ☁ 30°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

Administration

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सहारनपुर के एसएसपी समेत पांच आईपीएस अफसरों का तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) समेत कुल पांच अधिकारियों के दायित्व बदले गए हैं।

एस.बी. सिरडकर को पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन से स्थानांतरित कर पुलिस महानिदेशक, पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुजीत पांडेय को अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी मुख्यालय, उत्तर प्रदेश से स्थानांतरित कर लखनऊ जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।आर.के. स्वर्णकार, जो अब तक एपीटीसी सीतापुर में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब पीएसी मुख्यालय, उत्तर प्रदेश का अपर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

आशीष तिवारी, जो अब तक सीआईडी, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे, को अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के पद पर तैनात किया गया है।वर्तमान एसएसपी सहारनपुर रोहित सिंह राजयान को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक कार्यालय भेजा गया है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *