आजम खां की ED कस्टडी खत्म! 200 सवालों के जवाब में क्या बोले सपा नेता? अब डासना जेल वापसी की तैयारी !
रामपुर के जौहर ट्रस्ट मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलें फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की कस्टडी में उनसे लगातार पूछताछ की गई। अब उनकी ईडी रिमांड की अवधि खत्म हो रही है। खास बात यह है कि ईडी ने उनकी कस्टडी बढ़ाने की मांग नहीं की है। ऐसे में आजम खां को सोमवार शाम करीब 4:30 बजे वापस गाजियाबाद की डासना जेल भेजे जाने की तैयारी है।
ED ने पूछे करीब 200 सवाल, आजम खां ने क्या दिया जवाब?
दरअसल, जौहर ट्रस्ट से जुड़े मामले में ईडी ने आजम खां से पूछताछ के दौरान करीब 200 सवाल किए। जांच एजेंसी ने उनसे ट्रस्ट की गतिविधियों, संपत्तियों और कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े कई पहलुओं पर जानकारी मांगी।
हालांकि, पूछताछ के दौरान आजम खां ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया। कई सवालों के जवाब में उन्होंने जानकारी नहीं होने की बात कही। वहीं, शत्रु संपत्ति पर कब्जे के आरोपों की जिम्मेदारी उन्होंने जिला प्रशासन पर डाल दी। इसके अलावा ठेकेदारों के साथ सीधे संबंध होने से भी इनकार किया।
हाईकोर्ट में आजम खां की याचिका पर सुनवाई
इस पूरे मामले के बीच आजम खां की याचिका पर हाईकोर्ट में भी सुनवाई होनी है। ऐसे में कानूनी मोर्चे पर भी उनकी नजरें टिकी हुई हैं। एक तरफ ईडी की जांच जारी है, तो दूसरी तरफ हाईकोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद भी बनी हुई है।
अब करीबियों पर ED का शिकंजा कसने की तैयारी?
वहीं, जांच एजेंसी अब आजम खां के करीबियों से दोबारा पूछताछ करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी कुछ लोगों को सरकारी गवाह बनाने की दिशा में भी काम कर सकती है। इससे जौहर ट्रस्ट मामले की जांच में नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
फिलहाल आजम खां की ईडी कस्टडी खत्म होने के बाद उन्हें डासना जेल वापस भेजा जाएगा। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या ईडी की आगे की जांच में आजम खां के करीबियों से पूछताछ के बाद कोई नया खुलासा होगा? और क्या हाईकोर्ट से उन्हें कोई राहत मिल पाएगी? आने वाले दिनों में इस मामले की दिशा काफी अहम रहने वाली है।
publised by :- Anjali Mishra
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )
