PM मोदी आज India Mobile Congress 2026 का उद्घाटन करेंगे टेक्नोलॉजी की दुनिया में भारत का बड़ा मंच!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 8 अक्टूबर को नई दिल्ली के यशोभूमि में India Mobile Congress 2026 के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री करीब 10 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन करने के साथ ही वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। यह आयोजन 7 से 10 अक्टूबर तक चलेगा।
अब आसान भाषा में समझिए कि India Mobile Congress यानी IMC है क्या? यह भारत का बड़ा डिजिटल और टेलीकॉम टेक्नोलॉजी मंच है, जहां मोबाइल नेटवर्क, 5G-6G, AI, डिजिटल कनेक्टिविटी, साइबर सिक्योरिटी और दूसरी नई तकनीकों पर कंपनियां, स्टार्टअप, निवेशक और नीति-निर्माता एक साथ आते हैं।
इस साल IMC की थीम है “Scale Without Boundaries”, यानी तकनीक और डिजिटल इनोवेशन को किसी सीमा में नहीं, बल्कि बड़े स्तर पर आगे बढ़ाना। कार्यक्रम में 100 से ज्यादा देशों की भागीदारी होने की उम्मीद है।
IMC 2026 में सिर्फ मोबाइल और इंटरनेट की बात नहीं होगी। इस बार Smart Mobility, Industrial Robotics, Stadium Experiences और Transport Technology जैसे नए क्षेत्रों पर भी फोकस रहेगा। यानी टेक्नोलॉजी किस तरह हमारी रोजमर्रा की जिंदगी, उद्योग और परिवहन को बदल रही है, इसकी झलक भी यहां देखने को मिलेगी।
इस आयोजन का पैमाना भी काफी बड़ा है। सरकार के मुताबिक IMC 2026 में 500 से ज्यादा exhibitors और partners, 600 से ज्यादा startups, 900 से ज्यादा thought leaders और 2,000 से ज्यादा technology use-cases शामिल होंगे। साथ ही 120 से ज्यादा sessions और 700 से ज्यादा investor meetings भी प्रस्तावित हैं।
IMC को भारत के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि देश में 5G नेटवर्क और डिजिटल कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हुआ है। अब फोकस सिर्फ कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने पर नहीं, बल्कि AI, रोबोटिक्स, स्मार्ट मोबिलिटी और दूसरी उभरती तकनीकों को बड़े स्तर पर इस्तेमाल करने पर है।
इस मंच पर भारतीय स्टार्टअप और टेक कंपनियों को अपने नए प्रोडक्ट और तकनीकी समाधान दुनिया के सामने रखने का मौका मिलता है। यानी IMC सिर्फ एक टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी नहीं, बल्कि बिजनेस, निवेश, इनोवेशन और ग्लोबल टेक्नोलॉजी सहयोग का भी बड़ा मंच बन रहा है।
तो आज PM मोदी के उद्घाटन के साथ नजर इस बात पर रहेगी कि भारत की अगली डिजिटल छलांग किन तकनीकों पर केंद्रित होगी AI, 6G, रोबोटिक्स, स्मार्ट मोबिलिटी या डिजिटल सिक्योरिटी?
written by :- Anjali Mishra
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )
