UPI फ्री नहीं रहेगा? ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर क्या लगेगा चार्ज?
UPI इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है… लेकिन इसे समझना बहुत जरूरी है, क्योंकि मामला सीधे आपके पैसे से जुड़ा हुआ है।
केंद्र सरकार ने 14 सितंबर को नई अधिसूचना जारी की है, जिसमें ₹2,000 तक के UPI ट्रांजैक्शन पर किसी बैंक या पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर को सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से कोई चार्ज लगाने की इजाजत नहीं है। यानी ₹500, ₹1,000 या ₹2,000 तक का UPI पेमेंट पहले की तरह बिना चार्ज किया जा सकेगा।
लेकिन असली सवाल है—₹2,000 से ज्यादा का क्या होगा?
यहीं पर पूरी कहानी दिलचस्प हो जाती है। नई व्यवस्था ने ₹2,000 से ऊपर के कुछ UPI merchant transactions पर भविष्य में Merchant Discount Rate यानी MDR लागू करने की गुंजाइश खोल दी है। लेकिन ध्यान रखिए—अभी 0.3% या 0.5% का कोई अंतिम चार्ज तय नहीं हुआ है।
अब MDR को आसान भाषा में समझिए। यह ऐसा शुल्क है जो डिजिटल पेमेंट स्वीकार करने वाले merchant और payment ecosystem के बीच लागू हो सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि UPI से पैसे भेजते ही ग्राहक के बैंक खाते से अलग से पैसा कट जाएगा।
सरकार ने साफ किया है कि consumers को UPI payment करने के लिए transaction charge नहीं देना होगा। Person-to-person यानी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजने वाले UPI transactions भी free रहने की बात सरकार ने कही है।
उदाहरण के लिए, अगर आप अपने दोस्त को ₹5,000 भेजते हैं, तो सिर्फ इसलिए कि रकम ₹2,000 से ज्यादा है, आपसे UPI transfer fee लेने की बात इस व्यवस्था में नहीं कही गई है। इसी तरह ग्राहक के तौर पर किसी दुकानदार को भुगतान करने पर भी प्रस्तावित merchant charge का मतलब यह नहीं है कि आपको सीधे ₹15 या ₹25 अतिरिक्त देने होंगे।
तो फिर ₹5,000 के payment पर ₹15 से ₹25 वाली बात कहां से आई?
अगर भविष्य में 0.3% से 0.5% जैसा MDR तय किया जाता है, तो ₹5,000 के merchant transaction पर यह करीब ₹15 से ₹25 बन सकता है। लेकिन यह अभी सिर्फ संभावित दर का उदाहरण है सरकार या NPCI ने इस दर को अंतिम रूप नहीं दिया है।
इस बदलाव का मकसद UPI के पूरे payment ecosystem को लंबे समय तक टिकाऊ बनाना भी बताया जा रहा है। UPI transactions लगातार बढ़ रहे हैं और इनके पीछे बैंकिंग सिस्टम, साइबर सिक्योरिटी, fraud prevention और तकनीकी infrastructure पर बड़ा खर्च होता है।
यानी फिलहाल आम UPI यूजर के लिए सबसे जरूरी बात यह है घबराने की जरूरत नहीं है। ₹2,000 तक के UPI payment पर चार्ज नहीं लगेगा और person-to-person payments भी free रहने की बात स्पष्ट है।
लेकिन ₹2,000 से ऊपर merchant payments पर भविष्य में MDR कैसे और कितनी दर से लागू होगा, इसकी तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं है।
तो अगली बार जब कोई कहे कि “₹2,000 से ऊपर UPI करने पर ग्राहक से सीधा चार्ज कटेगा”, तो तुरंत भरोसा मत कीजिए।
असल बात ये है UPI पर चार्ज की संभावना का रास्ता खुला है, लेकिन ग्राहक से कितना और कब लिया जाएगा, यह अभी तय नहीं हुआ है।
written by :- Anjali Mishra
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )
