Saturday, September 12, 2026 28.7° Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

सेहत का सीक्रेट (Health)

शराब नहीं पीते? फिर भी लिवर में चर्बी जमा हो सकती है!

आप शराब को हाथ तक नहीं लगाते… फिर भी आपका लिवर खराब हो सकता है। जी हां, सिर्फ शराब न पीना ही लिवर को सुरक्षित रखने की गारंटी नहीं है।

फिनोम इंडिया की स्टडी में 27 शहरों के करीब 8 हजार लोगों की जांच की गई, जिसमें करीब 10 में से 4 लोगों के लिवर में फैट पाया गया। हैरानी की बात ये थी कि इनमें कई लोग शराब नहीं पीते थे… और कुछ लोग दिखने में बिल्कुल पतले भी थे।

अब सवाल है जब शराब की बोतल खुली ही नहीं, तो लिवर में ये चर्बी आई कहां से?

इसके पीछे पेट के अंदर जमा चर्बी, ज्यादा चीनी और मीठे ड्रिंक, खराब डाइट, कम एक्सरसाइज, कम नींद और मसल्स की कमी जैसे कई कारण हो सकते हैं। खासकर दक्षिण एशियाई लोगों में ऐसा भी हो सकता है कि वजन ज्यादा न दिखे, लेकिन पेट के अंदर फैट जमा हो।

और सबसे बड़ी परेशानी? शुरुआत में फैटी लिवर अक्सर कोई खास दर्द या लक्षण नहीं देता। लेकिन समय के साथ लिवर में सूजन और स्कारिंग बढ़ सकती है और गंभीर मामलों में सिरोसिस तक की स्थिति बन सकती है।

तो पता कैसे चलेगा? डॉक्टर जरूरत के हिसाब से LFT और अल्ट्रासाउंड जैसी जांच कराने की सलाह दे सकते हैं।

बचाव के लिए चीनी और मीठे ड्रिंक कम करें, नियमित एक्सरसाइज करें, डाइट बेहतर करें, पर्याप्त नींद लें और अगर वजन ज्यादा है तो डॉक्टर की सलाह से उसे नियंत्रित करें।

याद रखिए शराब से दूरी अच्छी बात है, लेकिन सिर्फ शराब न पीने से लिवर पूरी तरह सुरक्षित है, ऐसा मानना गलत हो सकता है।

आपको क्या लगता है फैटी लिवर के खतरे को लेकर लोग अभी भी कितने जागरूक हैं?

written by:- Anjali mishra

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *