Saturday, September 12, 2026 28.7° Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

GovernmentSocial Mediaबड़ी खबरभारत की बात (National)सफरनामा (trevel)

FASTag यूजर्स के लिए बड़ी राहत! बिना नया स्टिकर लगाए बदल सकेंगे बैंक !

FASTag इस्तेमाल करने वाले लाखों वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है। अब अगर आप अपने FASTag बैंक की सर्विस से खुश नहीं हैं, तो बिना नया FASTag स्टिकर लगाए बैंक बदल सकेंगे। यानी बैंक बदलने के लिए बार-बार नया टैग लेने और उसे वाहन की विंडस्क्रीन पर चिपकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने Global Fintech Fest 2026 में ‘OneTag’ सुविधा लॉन्च की है। इस सुविधा के तहत आपका मौजूदा FASTag दूसरे बैंक में ट्रांसफर किया जा सकेगा और आपका FASTag पहले की तरह ही काम करता रहेगा।

सबसे खास बात यह है कि बैंक बदलने के बावजूद FASTag का स्टिकर, Tag ID और वाहन का Registration Number वही रहेगा। यानी नया टैग जारी कराने या पुराने स्टिकर को हटाकर नया लगाने की झंझट से छुटकारा मिलेगा।

अभी कई बार बैंक की सर्विस, कस्टमर सपोर्ट या किसी दूसरी परेशानी के कारण FASTag यूजर बैंक बदलना चाहता है, लेकिन इसके लिए नया FASTag लेना पड़ता है। OneTag सुविधा इसी प्रक्रिया को आसान बनाने की कोशिश है।

अब यूजर अपने मौजूदा FASTag को दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर सकेगा और वाहन पर लगा वही टैग आगे भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे FASTag बदलने की प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा आसान और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

इसका सीधा फायदा उन वाहन चालकों को मिलेगा जो अपने मौजूदा FASTag बैंक की सेवाओं से संतुष्ट नहीं हैं। उन्हें सिर्फ बैंक बदलने के लिए नया स्टिकर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यानी अब FASTag के मामले में ‘टैग वही, गाड़ी वही, नंबर वही… बस बैंक बदल जाएगा।’ OneTag सुविधा के जरिए FASTag को ज्यादा सुविधाजनक और यूजर-फ्रेंडली बनाने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।

अब सवाल ये है कि OneTag सुविधा का इस्तेमाल कैसे किया जाएगा और FASTag को एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया क्या होगी?

written by :- Anjali Mishra

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *