📅 Tuesday, July 14, 2026 ☁ 31°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

Social Mediaअपराध की गूंज (Crime)

गुस्से में खोया नियंत्रण: पड़ोसी ने बुजुर्ग महिला पर किया जानलेवा हमला !

गुस्सा एक ऐसी चीज है जो इंसान से कुछ भी करवा सकता है फिर इंसान अपना दिमागी नियंत्रण खो बैठता है जिसके चलते हालात बत से बत्तर हो जाते है एक ऐसा ही मामला सामने आया है। मुजफ्फरनगर जनपद के कादीपुर गांव से जहा बीते शनिवार एक मामूली कहासुनी ने खौफनाक मोड़ ले लिया, दरअसल जब बुजुर्ग महिला कलावती जिनकी उम्र (72) वर्ष थी ।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

उनकी पडोसी से मामूली मामले को लेकर नोकझोक हो गयी जिसके बाद गांववालों ने विवाद को शांत करा दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद पड़ोसी युवक अचानक फावड़ा लेकर आया और महिला के सिर पर हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और जब तक घायल महिला को परिजन मेरठ ले जा रहे थे, उससे पहले ही रास्ते में ही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। भोपा थाना पुलिस के मुताबिक, आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है, फिर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय इतिहास के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसीलिए कहा जाता है की अधिदाक गुस्सा ना सिर्फ खुद के लिए दूसरे के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *