Friday, September 11, 2026 27.4° Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

धर्म और आस्था(Dharma-Karma)

आज से भक्तों को दर्शन देंगे बाबा केदारनाथ !

देवो के देव महादेव के स्थल केदारनाथ में इन दिनों तैयारियां खूब जोरो शोरो से चल रही है केदारनाथ धाम में कपाटोत्सव को लेकर तमाम सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार यानी आज सुबह 7 बजे बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट देश-विदेश के श्रद्धालुओं के खोल दिए गए है कपाट खोलने के लिए प्रशासन, पुलिस और बदरी-केदार मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। केदारनाथ मंदिर को गुजरात और ऋषिकेश के फूल विक्रेताओं ने 108 कुंटल फूलों से भव्य तरीके से सजाया है। केदारनाथ धाम खुलने का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। अब आपको बताते है की आखिर कैसे देख सकेंगे घर बैठे केदारनाथ धाम का अद्भुत नजारा,
केदारनाथ का गर्भ गृह खोल दिया गया है। इसके साथ ही भक्तों को बाबा केदार के अखंड ज्योति के दर्शन करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ । इससे पहले कपाट खुलने के मौके पर मंदिर के द्वार से रावल भीमाशंकर लिंग कपाट खुलने की परम्परा के साथ ही हिमालय के केदारनाथ धाम का महत्व भी भक्तों को बताएंगे। आपको बता दे की पहली बार चारधाम के कपाट खुलने का सीधा प्रसारण किया जा रहा है।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने का दृश्य सफलतापूर्वक प्रसारित किया जा चुका है। दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर आकाशवाणी से लाइव प्रसारण किया जाएगा। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर चार मई को भी लाइव प्रसारण किया जाएगा। चारधाम प्रसारण को ओटीटी वेव प्लेटफॉर्म, आकाशवाणी दिल्ली के नेशनल नेटवर्क, ऑफिशियल यू ट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग, आराधना चैनल और मोबाइल ऐप न्यूज ऑन एयर पर भी प्रसारित किया जाएगा। चारधाम यात्रा का औपचारिक शुभारंभ ऋषिकेश से शनिवार को होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। आयोजन में शामिल देश-दुनिया के तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को पहाड़ के पारंपरिक गढ़ भोज के रूप में भड्डू की दाल और भात परोसा जाएगा। आप भी अब अगर नहीं जा सकते केदारनाथ तो आप भी अब घर बैठे दर्शन कर सकते है ।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *