Friday, September 11, 2026 27.3° Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

सत्ता का संग्राम (Politics)

आंबेडकर जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- बाबा साहब लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला

आंबेडकर जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके साथ उनकी कैबिनेट के कई सहयोगी मंत्री भी उपस्थित रहे।

Also Read: लखनऊ में सीएम युवा उद्यमी योजना लक्ष्य से दूर, बैंकों की ढिलाई से सिर्फ 25% को ही मिला कर्ज

सीएम योगी ने डॉ. आंबेडकर के योगदान को स्मरण करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सर्वसमावेशी, सर्वहितकारी और उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से समृद्ध भारतीय संविधान के शिल्पकार, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। वे सच्चे अर्थों में ‘भारत रत्न’ थे और लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला थे। उनके द्वारा स्थापित समतामूलक और न्यायप्रिय समाज की परिकल्पना हम सभी को सदैव प्रेरणा देती रहेगी।”प्रदेश भर में आज आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *